रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का वारंटी अभियुक्त थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
बलरामपुर थाना हरैय्या पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योति के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री गोविंद कुमार के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 08.11.2024 को थाना हरैया पुलिस टीम के उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, का0 अतीश कुशवाहा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 203/20 धारा 376(3)आईपीसी व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वारन्टी अभियुक्त इल्लिल उर्फ अब्दुल वहीद पुत्र वहाब निवासी ग्राम साईपुरवा थाना हरैया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
1. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह
2. का0 अतीश कुशवाहा
