रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का आभूषण बरामद
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में उ0नि0 राहुल राव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 271/2024 धारा 380,457 भादवि से संबंधित अभियुक्त खुटुर उर्फ विनोद को चोरी के 01 जोड़ी पायल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
बताते चलें कि दिनांक 26.04.2024 को अभियुक्त द्वारा वादी के घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखें आभूषण व 25,000 रुपये चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 राहुल राव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. कां0 मुकेश कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. कां0 ओम प्रकाश थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

