Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से लूट का....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से लूट का 1100 रू0 नगद व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

गोरखपुर थाना गीडा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट/छिनैती के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गीडा के मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 683/2024 धारा 304 भा0न्या0सं0  से संबंधित अभियुक्त आखिरी भट्ट उर्फ आदित्य पुत्र दिनानाथ निवासी पूंडा, थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट का 1100 रू0 नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317 (2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 25.12.2024 को अपने साथी के साथ मिलकर वादी मुकदमा से उनके ट्रक के भाड़े की बात करने लगे तभी अभियुक्तगण वादी मुकदमा से 4700 रूपया छिनकर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गये । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. प्र0नि0 विजय कुमार सिंह, थाना गीडा जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 कमलेन्द्र कुमार सिंह, थाना गीडा जनपद गोरखपुर 

3. का0 विजय यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर 

4. का0 प्रदीप कुशवाहा थाना गीडा जनपद गोरखपुर