Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रेमाग्नि में खुद को किया तबाह...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रेमाग्नि में खुद को किया तबाह

देवरिया में प्रेमिका से फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात से आहत प्रेमी ने वीडियो कॉल पर उसके सामने ही फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। यह घटना सुबह में भटनी कस्बे के हतवा नकहनी मोहल्ले में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसका फोन कब्जे में लेकर प्रेमिका से पूछताछ कर रही है।

भटनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ हतवा नकहनी निवासी मजहर अंसारी का बेटा असगर अली (21 वर्ष) बिजली मिस्त्री था। असगर की कॉल डिटेल से पुलिस ने जो जानकारी हासिल की उसके अनुसार, सोमवार देर रात असगर ने एक युवती जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है, को फोन किया।

लगभग पांच घंटे तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। फिर उसने ने वीडियो कॉल पर उसके सामने ही फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया।