Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोतस्करी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोतस्करी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गोतस्करी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में प्रशि0उ0नि0 आशीष कन्नौजिया द्वारा मय पुलिस टीम के  थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 675/24 धारा 3/5(क)/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. अमरेश पुत्र रविन्द्रनाथ निवासी लखनडीह, रामनगर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर व 2. राहुल पाण्डेय पुत्र भूपति पाण्डेय निवासी लखनडीह, रामनगर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

बताते चलें कि दिनांक 22.12.2024 को थाना चौरीचौरा की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सतहवा ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान गोवंशो से लदी एक अदद पीकअप वाहन को बरामद किया गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । विवेचनोंपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार की टीम -

1. प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ल थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर 

2. चौकी प्रभारी प्रशि0उ0नि0 सौरभ कुमार झाँ थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

3. प्रशि0उ0नि0 आशीष कनौजिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

4. का0 ओमप्रकाश थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

5. का0 मुकेश कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।