Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत की गयी आज दिनांक 24.12.2024 जनपद गोरखपुर...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत की गयी आज दिनांक 24.12.2024 जनपद गोरखपुर के विभिन्न थानो द्वारा कार्यवाही

गोरखपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 5” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिग करस्पाण्डेण्ट सखी, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी0एम0 स्वानिधि योजना, पी0एम0 सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन – मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन 181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया ।

विशेषकर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर द्वारा बीट क्षेत्र मे जाकर महिलाओ एंव बच्चियों को विभिन्न हेल्प लाईन नंबरो-1930,1090,112,1098  व गुड टच बैड टच आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व बीट क्षेत्र में प़ड़ने वाले ब्यूटी पार्लर  में जाकर चेक किया गया तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया । थाना बड़हलगंज  द्वारा मिशन शक्ति फेज- 05  अभियान के तहत बीट क्षेत्र पुश्कर खुर्द मे जाकर पीडिता का काउंसलिंग किया गया  पम्पलेट वितरण कर सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे में बताया गया ।व पुष्कर वुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चो को गुड टच बैड टच व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जागरूक किया गया

थाना गगहा द्वारा बीट क्षेत्र मे जाकर मिशन शक्ति का  पैम्फलेट वितरित किया पीडिताओ की काउंसलिगं की गयी सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा ,लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया व सभी हेल्पलाइन नंबरो 1930,1090,112,1098   के बारे मे अवगत कराया गया । थाना चौरी चौरा द्वारा  गंगा प्रसाद स्मारक बालिका इंटर कालेज में जाकर छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही है विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो ,गुड टच बैड टच आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । थाना झंगहा द्वारा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मोतीराम अड्डा पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया गया व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया । थाना गुलरिहा झुंगिया बाजार जाकर पीड़िता की काउंसलिंग किया गया । थाना बेलघाट व राजघाट द्वारा भी बीट क्षेत्र में पीड़िता के घर जाकर काउंसलिंग किया गया व आसपास की महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जागरूक किया गया ।