Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वर्ष 2013 में थाना झंगहा पर पंजीकृत डकैती का अपराध कारित करने...

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

वर्ष 2013 में थाना झंगहा पर पंजीकृत डकैती का अपराध कारित करने के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर मा0 न्यायालय गोरखपुर द्वारा अभियुक्त चंद्रशेखर ढाढी को 10 वर्ष कारावास व 8,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । 

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष झंगहा राकेश कुमार रोशन, थाने के पैरोकार व मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय ASJ/PC-1 जनपद गोरखपुर द्वारा मु0अ0सं0 33/2013 अन्तर्गत धारा 395,397,412 भादवि0 थाना झंगहा जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्त चंद्रशेखर ढाढी पुत्र लहरी निवासी बनकटिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को अपराध का दोषी पाये जाने पर अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास व 8,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । उक्त अपराधी के दोषसिद्धी में ADGC श्री शरदेन्दु प्रताप नारायण सिंह का अमूल्य योगदान रहा ।