Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

गोरखपुर में प्रभात पांडेय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अजय राय शामिल होने पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। अजय राय वापस जाओ... हत्यारा पार्टी वापस जाओ... जैसे नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद शव गुरुवार सुबह गोरखपुर स्थित घर पहुंचा। इकलौते बेटे का शव देखकर मां रोते-रोते बेसुध हो गई। पिता दीपक ने कहा- ये मेरे कर्मों का दोष है। मेरा इकलौता बेटा चला गया।

बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान प्रभात की मौत हुई थी। उनकी मौत पर राहुल गांधी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई। कांग्रेस के बब्बर शेर संविधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।