Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सरकारी कार्यालयों में जाकर लोगों...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सरकारी कार्यालयों में जाकर लोगों को किया जागरूक

गोरखपुर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महानगर गोरखपुर एवं जिला गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में गोरखपुर के सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर सभी अधिकारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु शपथ दिलाई एवं ग्राहक पंचायत के पत्रक भी साझा किए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष डॉ अनुरोध सिंह ने किया , उन्होंने लोगों से जनसंर्क के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि इस संगठन का मूल उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उसे उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता, सही नाप, विक्रय उपरांत सेवा एवं अच्छा व्यवहार दिलवाना है। इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू करवाना रही है। इस अवसर पर डॉ मुदित दुबे,सह सचिव,महानगर ने भी सिविल लाइंस एवं कचहरी स्थित कार्यालय में जाकर सभी कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारियों के बीच पत्रिका साझा किए। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी गोरक्ष प्रांत मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय ने दी।