Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश के क्रम में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु चलाए जा रहे "एक दिन एक चौराहा" अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.12.2024 को काली मंदिर तिराहा को चयनित किया गया

गोरखपुर पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी-

1- काली मंदिर तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा तक मैकेनिक द्वारा सड़क पर गैरेज बनाकर वाहनों के मरम्मत का कार्य करते है जिससे यातायात बाधित हो रहा था उनके विरुद्ध अभियान चलाकर वाहनों का एम०वी०एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गयी। साथ ही साथ वेल्डिंग करने वालो को भी सड़क से हटाया गया।

2- यातायात के सुगम संचालन हेतु चौराहा के समस्या का निदान किया गया साथ ही साथ चौराहे पर ड्युटिरत कर्मियों को बताया गया कि चौराहे के आस-पास कोई वाहन पार्क न होने दे।

3- काली मंदिर तिराहा पर लगे कर्मचारी गण को एक एस०ओ०पी० एवं गाइड लाइन के बारे में बताया गया है, आपस में ताल-मेल से आवागमन सुनिश्चित करायेगें। गोलघर की तरफ कोई भी ऑटो/ई-रिक्शा नही जायेगा।

4- चौराहे के आस- पास ऑटो, ई-रिक्शा, ठेला खोमचा वालो को भी सड़क पर खड़ा नही होने देगें।

5- होमगार्ड व पीआरडी जवानों को भी चौराहों पर ही प्रतिदिन ब्रिफ किया जाएगा कि बायी लेन को हमेशा खाली रखेंगे । विषेश परिस्थितियों में एवं यातायात का दबाव बढ़ने पर यातायात कंट्रोल रूम को सूचित करेगे । जिससे कि क्यू०आर०टी० एवं अन्य मोबाइल दस्ता को भेजकर यातायात का सुगमता पूर्वक संचालन किया

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही-

वरिष्ठ अधीकारियो के निर्देश के क्रम में मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ, नौसड़, कचहरी, गणेश, धर्मशाला चौराहा पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। मोहद्दीपुर से कूड़ाघाट तक सड़क के दोनो साइड में अतिक्रमण हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान क्रेन द्वारा 06 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया तथा 02 वाहनों को सीज एवं नो पार्किंग में खड़े 182 वाहनो का चालान किया गया। नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध 40 दुकानों का चालान/जुर्माना वसूल किया गया व 02 ठेलों को जब्त किया गया ।