रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
रजिस्ट्री की हुई जमीन कूटरचना के द्वारा धोखाधड़ी करके अवैध तरीके से पुनः बैनामा करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 624/2024 धारा 420,467,468,504,506,120(b) भादवि व मु0अ0सं0 629/2024 धारा 420,467,468,471,504,506, 120(b) भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. गोवर्धन निषाद व मु0अ0सं0 624/2024 धारा 420,467,468,504, 506,120(b) भादवि से संबंधित अभियुक्त पुल्लु उर्फ पुल्लुर निषाद को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
बताते चलें कि अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न तिथियों में पैसा लेकर रजिस्ट्री की हुई जमीन कूटरचना के द्वारा धोखाधड़ी करके अवैध तरीके से वादी मुकदमा को पुनः बैनामा करने के आरोप में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 22.08.2024 को उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0हरिशंकर यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 विशाल श्रीवास्तव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 सज्जन कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4. कां0 आनन्द प्रधान थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

