रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
गोरखपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश के क्रम में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु "एक दिन एक चौराहा" अभियान चलाया गया । अभियान में 01 दिन में 01 चौराहे पर यातायात पुलिस की टीम द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से यातायात का संचालन, चौराहा पर किये गये अतिक्रमण को हटाना, चौराहों/तिराहों से 50 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन को खड़ा न होने देने की कार्यवाही की जाएगी । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 23.12.2024 को यातायात पुलिस की टीम द्वारा कचहरी चौराहा से टाउनहाल तिराहा मार्ग को चयनीत कर कार्यवाही की गयी। इस दौरान ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारी गण को एक एस०ओ०पी० व गाइड लाइन जारी किया गया । गाईडलाइन में बताया गया कि चौराहे के आस-पास कोई वाहन पार्क न होने दें, गाड़ीयों को निर्धारित नगर निगम के पार्किंग स्थल में पार्क कराये, स्कूलों/कॉलेजों की छुट्टी के समय जब यातायात का दबाव ज्यादा रहे उस समय ऑटो/ई-रिक्शा का डायवर्जन किया जायेगा, चौराहों पर लगने वाले अतिक्रमण को हटवाने/न लगाने दिया जाए, वायी लेन को हमेशा खाली रखने हेतु निर्देशित किया गया। यह कार्यवाही प्रतिदिन किया जायेगा और चौराहे की समस्या व उसके समाधान की दिशा में काम किया गया। अलग- अलग दिन अलग अलग चौराहों को चयनित कर उक्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। यातायात के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 08 वाहनों को सीज किया गया एवं 13 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गयी ।




