रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कालेज में जलसा मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन
गोरखपुर इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कालेज में जलसा मिलादुन्नबी आयोजित किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गज़ाला शाह रही। प्रधानाचार्या श्रीमती आयशा हक एवं गाइड की कलर पार्टी द्वारा अपने विशेष अतिथि का शानदार स्वागत किया गया। किरअत से मीलाद का आगाज़ हुआ।
विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई, सलाम और दुआ के बाद मीलाद खत्म हुई। आखिर में छात्राओं और मेहमानो ने विद्यालय की छात्राओं द्वारा लगाए गये स्टाल पर खाने की चटपटी वस्तुओं का स्वाद लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती आयशा हक ने कहा कि प्रोग्राम को आयोजित करने के पीछे मकसद है कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम में भी छात्राएं दिलचस्पी ले और दीन की रोशनी में अपने मुस्तकबिल को बेहतर बनाएं।
