रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद
गोरखपुर थाना बाॅंसगाॅंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बाँसगांव के नेतृत्व में उ0नि0 रविन्द्रनाथ चौबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 757/2024 धारा 191(2),115(2),109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त विजयबहादुर उर्फ जितन को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि दिनांक 13.12.2024 को अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा व वादी के भाई पर जान से मारने की नियत से डण्डे से हमला करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 रविन्द्रनाथ चौबे थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 प्रमोद कुमार सिंह थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर

