Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना रामगांव क्षेत्रान्तर्गत रेहुआ मंसूर में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व टीम....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना रामगांव क्षेत्रान्तर्गत रेहुआ मंसूर में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस पर हमला कर कार्य सरकार बाधित करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बहराइच थाना रामगाॅंव पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री डी० के० श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अजयकान्त द्विवेदी मय हमराह म०उ०नि० रचना सिंह, हे०का० अमरजीत, का० पवन व का० धर्मेन्द्र सरोज द्वारा आज दिनांक 18.12.2024 को अभियुक्तगण 1. शिवकुमार उम्र करीब 30 वर्ष 2. धर्मपाल उम्र करीब 32 वर्ष 3. अरविन्द उम्र करीब 28 वर्ष 4. ननकू उर्फ राकेश पुत्रगण लालजी उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण तिवारीपुरवा दा० रेहुआ मंसूर थाना रामगांव जनपद बहराइच को समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 581/2024 धारा-191(2)/ 190/ 115(2)/ 352/ 351(3)/ 121(1)/ 132 BNS व 7 CLA Act व मु0अ0सं0-582/2024 धारा-191(2)/ 190/ 115(2)/ 352/ 351(3)/ 324(4)/ 109/ 125 BNS पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के समय मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

गिरफ्तारकर्ता टीम-

1. उ0नि0 श्री अजयकान्त द्विवेदी

2. म0उ0नि0 रचना सिंह

3. हे0का0 अमरजीत

4. का० पवन यादव

5. का0 धर्मेन्द्र सरोज