Hot Posts

6/recent/ticker-posts

“आपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल के तहत...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

“आपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल के तहत तीन बिछड़े परिवार को मिलाया गया

 बस्ती महिला थाना आज दिनांक 15.12.2024 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। 1.पूजा देवी पत्नी श्यामबिहारी निवासिनी सिक्ता थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, 2. शांति पत्नी आकाश श्रीवास्तव निवासिनी पचपेड़िया थाना कोतवाली जनपद बस्ती, तथा 3. सीमा पत्नी रोहित निवासिनी बबरौली थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए! महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।