Hot Posts

6/recent/ticker-posts

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन बस्ती में भव्य रैतिक परेड एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन बस्ती में भव्य रैतिक परेड एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बस्ती आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि श्रीमान् मंडलायुक्त बस्ती श्री अखिलेश सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री दिनेश कुमार पी0, जिलाधिकारी बस्ती श्री रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन महोदय की उपस्थिति में परेड की सलामी लिया गया एवं बाद सलामी मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा परेड का निरीक्षण कर परेड व राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की गई एवं हर्ष फायरिंग के उपरांत भव्य परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई | परेड के उत्साहवर्धन के क्रम में उपस्थित जनता द्वारा ताली बजाकर परेड का सम्मान किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिला कर मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संबोधित करते हुए उद्बोधन किया गया एवं साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |

रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती के परेड ग्राउंड में किये जा रहे परेड में A- प्रथम स्थान टोली न0-1 को, B- द्वितीय स्थान टोली नं0-3 व C- तृतीय स्थान टोली नं0-5 (महिला टोली) को प्राप्त हुआ जिनको महोदय द्वारा सम्मानित किया गया, तदोपरांत विभिन्न 12 विद्यालयों से आये हुए बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिनमें अ- प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल, ब- द्वितीय स्थान राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज व स- तृतीय स्थान सेंट बेसिल स्कूल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित करते हुए  भव्य परेड का समापन किया गया ।