Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CO सदर द्वारा सर्किल सदर के सर्किल सदर के समस्त थानों पर पंजीकृत अभियोगों/ मुकदमो से संबंधित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ प्रभारी चौकी, उप निरीक्षकों/ विवेचकों का अर्दली रूम कर उच्चाधिकारी गण द्वारा दिए गए...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

CO सदर द्वारा सर्किल सदर के सर्किल सदर के समस्त थानों पर पंजीकृत अभियोगों/ मुकदमो से संबंधित  समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ प्रभारी चौकी, उप निरीक्षकों/ विवेचकों का अर्दली रूम कर उच्चाधिकारी गण द्वारा दिए गए आदेशों-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया

बस्ती क्षेत्राधिकारी महोदय सदर श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा आज दिनांक-20.01.2025 को सर्किल सदर के सभी थानों यथा क्रमशः 1- थाना कोतवाली 2- थाना पुरानी बस्ती व 3- थाना वाल्टरगंज के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी, उप निरीक्षकों/ विवेचकों के साथ अर्दली रूम/ अपराध समीक्षा कर थानों पर पंजीकृत मुकदमों के संबंध में प्रचलित विवेचनाओं के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के गुण-दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों-निर्देशों से अवगत कराते हुए पंजीकृत अभियोगों/ मुकदमों को उनके गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष, त्वरित निस्तारण करने एवं वादी के हितों का ध्यान रखते हुए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया | 

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सर्किल सदर के समस्त थानों पर पंजीकृत अभियोगों/ मुकदमो से संबंधित  समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ प्रभारी चौकी, उप निरीक्षकों/ विवेचकों से उनकी राय लेकर शासन/ प्रशासन के आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुए समस्त हेड मोहर्रिर को A- लंबित विवेचनाओं B- पार्ट पी0आई0 विवेचनाओं C- न्यायालय से प्राप्त विवेचनाओं D- प्रार्थना पत्र निस्तारण का विवरण E- लंबित मालों का निस्तारण F- दस सबसे पुराने मालों की सूची व उनके लंबित होने का कारण G- त्योहार रजिस्टर एवं अपराध रजिस्टर आदि के साफ़-सुथरा/ रख-रखाव व अन्य आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं आगामी राष्ट्रीय/ धार्मिक पर्वों के दृष्टिगत शांति/ क़ानून/ सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया |