रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का सामान व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
गोरखपुर थाना शाहपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अश्वनी चौबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 47/2025 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त शेखर चौहान उर्फ हर्ष को लूट के सामान व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 30.01.2025 को वादी मुकदमा की पुत्री ई-रिक्शा से अपने ससुराल से अपने मायके आ रही थी कि रास्ते में अभियुक्त द्वारा ई-रिक्शा रोककर वादी मुकदमा की पुत्री का पर्स छीन कर उसमें रखी 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद मोबाइल व 2200 रुपया नगद निकाल कर भाग जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अश्वनी चौबे थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. कां0 राहुल सरोज थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4. कां0 राजीव यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

