Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा 03 शादी शुदा जोड़ों के मध्य मनमुटाव को दूर कराकर एक साथ रहने हेतु राजी कर हंसी खुशी विदा किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा 03 शादी शुदा जोड़ों के मध्य मनमुटाव को दूर कराकर एक साथ रहने हेतु राजी कर हंसी खुशी विदा किया गया

बस्ती महिला थाना आज दिनांक 13.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोड़ो को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। विदित हो कि 1. ममता  पत्नी रमेश निवासिनी बर्दहिया बाजार थाना कोतवाली जनपद संतकबीर नगर, 2. दीपा पत्नी श्याम जी निवासिनी पटखौली राजा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, 3. रीता पत्नी राम विलास निवासिनी मैनहिया थाना नगर जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में सभी जोड़ो (पति- पत्नी) को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।