रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में नशा मुक्त जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान
गोरखपुर सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरूष इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को इंडियन बैंक, गोरखपुर की सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज शाखा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रतिक श्रीवास्तवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई कर रोगियों की सेवा करने की शपथ ली।
शिविर के दौरान प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने प्रार्थना के पश्चात शिविर स्थल की सफाई की एवं पौधों को जल दिया। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अरविन्द कुमार सिंह एवं प्रो. रोहित श्रीवास्तवा ने उन्हें शारीरिक व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। इस गतिविधि में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
दोपहर के बौद्धिक सत्र में कॉलेज के विधि विभाग के प्रो. मो. तनवीर आलम ने स्वयंसेवकों को साइबर लॉ, उसके महत्व, प्रकार और उद्देश्यों की जानकारी दी, जिसे सभी ने सराहा। शिविर में साकिब, पीयुष, अलताफ, दिव्यांश सहित कुल 100 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
शिविर के अंतर्गत वृहद स्तर पर कॉलेज परिसर की भी सफाई की गई। इस विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक किया गया है, जिसमें विविध सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।


