Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना रूधौली पुलिस द्वारा अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध अभियान में अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना रूधौली पुलिस द्वारा अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध अभियान में अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बस्ती थाना रूधौली आज दिनांक 17.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार के नेतृत्व में रूधौली पुलिस टीम द्वारा 01  अभियुक्त रमेश सोनी पुत्र किशोरी लाल सोनी वर्ष 36 वर्ष ग्राम हनुमानगंज कस्बा हनुमानगंज थाना रूधौली जनपद बस्ती को 23 पाउच बंटी बबली शराब के साथ कस्बा हनुमानगंज देशी शराब की दुकान के बाएं बगल झोपडी से कारण गिरफ्तारी व जुर्म बताये हुए हिरासत पुलिस में लिया।

बताते चलें कि इस सम्बन्ध में थाना रूधौली पर मु0अ0सं0 44/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 शशि शेखर सिंह, थाना रूधौली जनपद बस्ती।

2. हे0का0 सुनील सिंह, का0 पंचदेव प्रसाद थाना रूधौली जनपद बस्ती।