Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कूटरचना करके आम जनमानस से रुपये हड़पने वाले दो शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कूटरचना करके आम जनमानस से रुपये हड़पने वाले दो शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ शशिभूषण राय द्वारा गैंग लीडर केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ पुत्र महात्मा प्रसाद अग्रहरी निवासी सतगुरु मजुरी धाना पनियरा जनपद महराजगंज व गैंग के एक अन्य सदस्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । उक्त गैंग का लीडर केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ उपरोक्त अपने गिरोह के एक अन्य सदस्य हर्ष चौहान उर्फ योगी हर्षनाथ पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी डी 179 स्वर्ण जयंतीपुरम थाना मधुवन बापूधाम जिला गाजियाबाद के साथ मिलकर भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कूटरचना करके लोगों से रुपये हड़पने जैसे गम्भीर अपराध कारित करते हैं । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ व गैंग के अन्य एक सदस्य के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 72/2025 धारा 2(ख),(i)(iV),(Xiii),(xi)/3(I) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया ।

बताते चलें कि अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अवैध योगी कार्पोरेशन आफ इण्डिया नामक फार्म मे रजिस्ट्रेशन कराकर कार्पोरेशन के नाम पर लोगों की मदद करने के नाम पर अपने निजी खाते मे लोगों से रुपया मंगवाया जाता था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 779/2023 धारा  419,420,467,468,469,471 भादवि पंजीकृत किया गया था ।