Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, समस्त थाना/शाखा प्रभारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, समस्त थाना/शाखा प्रभारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

बहराइच पुलिस अधीक्षक महोदय, बहराइच द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक तथा सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महोदय द्वारा सम्बोधन में कहा गया कि पीड़ितों को शीघ्र और प्रभावी न्याय दिलाने हेतु बेहतर पुलिसिंग आवश्यक है। जिसके दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए व उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रात्रि गश्त को नियमित और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाए। थानो पर लम्बित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पॉक्सो एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखने तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ समय-समय पर गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थाना क्षेत्र में अवैध शराब, खनन, चोरी, पशु तस्करी, अवैध शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी0आर0वी0 वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित प्रभावी पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया। आईजीआरएस व सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण हेतु तथा जांच की गुणवत्ता को बढ़ाने और जनपदवासियों के असंतुष्ट फीडबैक को कम करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने और संवेदनशीलता के साथ उनका निस्तारण करने पर जोर दिया गया। साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे शिकायतकर्ता को मुख्यालय आने की आवश्यकता न हो। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय प्रदान किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रभारियों की सराहना की गयी गयी व जिन प्रभारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें अपने कार्य में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए व चोरी/नकबजनी, एनबीडब्ल्यू व विवेचना निस्तारण हेतु 15 दिवसीय अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।