Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या-मथुरा और‌ नैमिषारण्य के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना,जानें क्या-क्या दिया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अयोध्या-मथुरा और‌ नैमिषारण्य के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना,जानें क्या-क्या दिया

लखनऊ योगी सरकार ने आज अपना 9वां बजट पेश किया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। बजट में अयोध्या,मथुरा और वाराणसी को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए।मथुरा और मिर्जापुर को 150-150 करोड़ रुपये मिले हैं।वहीं मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के लिए 400 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को बताया कि जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 के बीच उत्तर प्रदेश में कुल 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आए।इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 14 लाख है। ऐसे में अयोध्या,मथुरा और काशी के साथ ही कई तीर्थस्थलों के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है।

सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के लिए 400 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये,मथुरा में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 125 करोड़ रुपये और नैमिषारण्य में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख राज्य/ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए वे-साईड एमेनिटीज के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।वहीं चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

सुरेश खन्ना ने बताया कि श्री बांके बिहारी जी महाराज मन्दिर मथुरा-वृन्दावन कारीडोर के निर्माण के लिए भूमि क्रय के लिए 100 करोड़ रुपये तथा निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित किया है।जनपद मीरजापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र में मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर,मां अष्टभुजा मन्दिर,मां काली खोह मन्दिर का परिक्रमा पथ एवं जनसुविधा स्थलों को विकसित किये जाने के लिए भूमि क्रय के लिए 100 करोड़ रुपये और वृहद निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

सुरेश खन्ना ने बताया कि जनोपयोगी संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार/पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ का बजट प्रावधान प्रस्तावित है।जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य में वेद विज्ञान केन्द्र की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है।इसके साथ ही विन्ध्यांचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी