रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करनें एवं सड़क की दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान
गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । बिना लाइसेंस व नाबालिग ऑटो / ई-रिक्शा व दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात तिराहा तथा शहर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत 347 ऑटो / ई-रिक्शा वाहन चालकों को चेक किया गया। जिसमें 41 ऑटो / ई-रिक्शा / दो पहिया को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हुए पाये जाने पर एम०वी० एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान व 27 वाहनों पर सीज की कार्यवाही की गयी। शहर के चौराहों/तिराहों पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया,जिसमें 09 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड में भेजा गया तथा 71 चार पहिया व 153 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया । चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 997 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क 35500/- रुपये जुर्माना वसूला गया।


