Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना रूधौली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे




लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना रूधौली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी किये गये 05 बोरा गेहूं, घटना में प्रयुक्त तीन पहिया वाहन व 02 अदद मोबाइल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना रूधौली पुलिस बल द्वारा चोरी के संबंध में थाना रुधौली पर पंजीकृत मु0अ0स0 174/2025 धारा 303(2),317(2) BNS से संबंधित अभियुक्त 01.गौरव यादव पुत्र कैलाश यादव साकिन मन्झरिया पठान थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर 02.लवकुश निषाद पुत्र नरेन्द्र निषाद साकिन पड़रिया थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर को गन्धरिया मोड़ पर रूधौली डुमरियागंज जाने वाली मुख्य मार्ग के पास से दिनांक 27.06.2025 को समय करीब 00.50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि दिनांक-26.06.2025 को आवेदक श्याम मनोहर जायसवाल पुत्र ज्ञान दास जायसवाल निवासी ग्राम महुवार थाना रुधौली जनपद बस्ती के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि उनके गल्ले कि दुकान कुदही चौराहे से दिनांक 25.6.2025 को सुबह करीब 3:00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के सामने खड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली से पांच बोरी गेहूं टेंपो में लादकर चोरी कर ले गए, जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 174/2025 धारा 303(2),317(2) BNS पंजीकृत किया गया। आपरेशन दृष्टि के तहत लगवाये गये सीसीटीवी कैमरे के मदद से आज दिनांक 27.06.2025 को दो नफर अभियुक्त 01-गौरव यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 24 वर्ष साकिन मन्झरिया पठान थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर 02.लवकुश निषाद पुत्र नरेन्द्र निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन पड़रिया थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर को चोरी किए गए 05 बोरा गेहूं व प्रयुक्त वाहन टेंपो के साथ गंधारिया मोड डुमरियागंज रूधौली मुख्य मार्ग से समय करीब 00. 50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:–
1- उ0नि0 उपेंद्र शर्मा, उ0नि0 अनिल कुमार,उ0नि0 गोकर्ण पाण्डेय थाना रूधौली जनपद बस्ती।
2. हे0का0 संतोष यादव, का0 ऋतिक कुमार का0 अंकित राय थाना रूधौली जनपद बस्ती।