Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खजनी में समाधान दिवस पर उमड़ा फरियादियों का जनसैलाब, डीएम-एसएसपी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे




लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खजनी में समाधान दिवस पर उमड़ा फरियादियों का जनसैलाब, डीएम-एसएसपी ने सुनीं शिकायतें

गोरखपुर के खजनी तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश व एसएसपी राज करन नैय्यर ने लोगों की समस्याएं सुनकर 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और तीन टीमों को तत्काल जांच के लिए रवाना किया।

राजस्व, पुलिस, पेंशन, आवास और सरकारी योजनाओं से जुड़ी 72 शिकायतें दर्ज की गईं। कई मामलों में डीएम ने लेखपाल-कानूनगो की टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर संबंधित थानों को फौरन कार्रवाई का आदेश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने विकास कार्यों में अनियमितता और पेंशन मामलों को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर फरियादी को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।