रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://aaptaknews24x7.blogspot.com/?m=1
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना विशेश्वरगंज के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी त्योहार रक्षाबंधन,चेहल्लुम तथा जन्माष्टमी के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बहराइच थाना विशेश्वरगंज दिनांक 07/08/25 को थाना विशेश्वरगंज के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा शेष अभियोगो का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी/गिरफ्तारी करने के साथ, चार पहिया/दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट , तीन सवारी ,बिना नंबर प्लेट ,हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ,लाल नीली बत्ती व प्रेसर हॉर्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
IGRS की प्रार्थना पत्र को समययुक्त व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

