रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://aaptaknews24x7.blogspot.com/?m=1
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती
थाना पुरानी बस्ती, स्वाट टीम व एसओजी बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रिटायर्ड फौजी ( बाबा) की हत्या का सफल अनावरण करते हुए बाल अपचारी (पोता) को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में व उसके दोस्त को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना पुरानी बस्ती, स्वाट टीम व एसओजी बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रिटायर्ड फौजी ( बाबा) की हत्या के जुर्म में पंजीकृत मु0अ0सं0 139/25 धारा 103(1) बीएनएस में बाल अपचारी के दोस्त 1. अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को दिनांक 05.अगस्त.2025 को समय 20.15 बजे चैनपुरवा ओवब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 2. बाल अपचारी को ग्राम रेहरवा थाना पुरानी बस्ती से नियमानुसार दिनांक 06.अगस्त.2025 को समय 07.55 बजे संरक्षण में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि गत दिनांक 04.अगस्त.2025 को थाना पुरानी बस्ती को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेहरवा में किराये के मकान में रह रहे रिटायर्ड फौजी रमापति पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय कृपाशंकर पाण्डेय निवासी आमबारी थाना रुधौली जनपद बस्ती की लोहे की राड व ईंट का अद्धा मारकर हत्या कर दिया गया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व थाना स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचीं तथा सूचना पर फारेंसिक टीम भी पहुंची। मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त घटना का अनावरण हेतु तत्काल टीमें गठित की गयी तथा टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी सुरागरसी किया गया। आवेदक श्री सन्तोष कुमार पाण्डेय पुत्र रमापति पाण्डेय निवासी ग्राम आमबारी पोस्ट आमबारी थाना रुधौली जनपद बस्ती के लिखित सूचना पर मु0अ0स0 139/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम (1) बाल अपचारी थाना रुधौली जनपद बस्ती (2) अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम मे अभियुक्त अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को दिनांक 05.अगस्त.2025 को चैनपुरवा ओवब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 06.अगस्त.2025 को बालअपचारी को ग्राम रेहरवा थाना पुरानी बस्ती से संरक्षण में लिया गया।