Hot Posts

6/recent/ticker-posts

निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती, थाना नगर, थाना गौर व थाना मुण्डेरवा द्वारा मिशन शक्ति फेज...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1



 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती, थाना नगर, थाना गौर व थाना मुण्डेरवा द्वारा मिशन शक्ति फेज पांच के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्र में निर्धारित विद्यालय में जाकर छात्राओं को जागरुक किया गया
 बस्ती उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-पांच अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह द्वारा प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा ओम प्रकाश मिश्रा, पिंक बूथ के उप निरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव मय टीम महिला आरक्षी रूपम सिंह, महिला आरक्षी पूजा के साथ थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडे इंटर कॉलेज रेलवे स्टेशन रोड बस्ती में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध की रोकथाम के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ-साथ महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन के सम्बंध में जानकारी दिया गया। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। तथा छात्रों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित शक्ति मिशन पम्पलेट भी वितरित किया गया। छात्राओ को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।
*थानाध्यक्ष नगर* व उप निरीक्षक जय प्रकाश मिश्रा, महिला कांस्टेबल ऋचा सिंह, महिला कांस्टेबल पिंकी यादव , महिला कांस्टेबल निकिता, महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह, महिला कांस्टेबल श्वेता चौरसिया द्वारा मिशन शक्ति फेस पांच के अवसर पर भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गुड टच बैड टच की सम्यक जानकारी दी गई साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
 आज दिनांक 25.सितम्बर.2025 को थाना गौर पुलिस व पिंक बूथ हर्रैया की संयुक्त टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक श्री देवी प्रसाद गुप्ता, उप निरीक्षक श्री रेवती रमण यादव, उप निरीक्षक श्री भानु प्रताप यादव हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार यादव, कांस्टेबल चंद्रप्रकाश शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल केश कुमारी, महिला कांस्टेबल बबीता, महिला कांस्टेबल अर्चना यादव, महिला कांस्टेबल सोनाली तिवारी, महिला कांस्टेबल नूतन, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा , महिला कांस्टेबल अर्चना कुशवाहा के द्वारा उत्तर प्रदेश में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत चल रहे अभियान मिशन शक्ति पांच के तहत थाना क्षेत्र के केडीएस इंटर कॉलेज हलुआ में महिलाओं तथा बालिकाओं की उपस्थिति में नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
      थाना मुण्डेरवा पुलिस व एण्टी रोमियो टीम बस्ती द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत, थाना क्षेत्र के द्वारा गन्ना विकास इण्टर कॉलेज मुण्डेरवा बस्ती में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, मानव श्रृंखला के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है सभी छात्राओं को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, शारीरिक तकनीकों का उपयोग, और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने की तकनीकों पर जोर दिया गया। छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक सतर्कता और जागरूकता का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। "किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरने के बजाय अपने अधिकारों की जानकारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।"