रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 35वीं ओपेन सीनियर नेशनल सेपक टकरा चैम्पियनशिप प्रतियोगिता-2025 में सेपक टकरा टीम इवेंट में प्रतिभाग कर कांस्य पदक अर्जित करने वाली महिला मुख्य आरक्षी को किया गया सम्मानित
बहराइच दिनांक 23.अक्टूबर.2025 से 27.अक्टूबर.2025 तक मडगाँव, गोवा में आयोजित 35वीं ओपेन सीनियर नेशनल सेपक टकरा चैम्पियनशिप प्रतियोगिता-2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस सेपक टकरा टीम की ओर से जनपद बहराइच की महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा द्वारा प्रतिभाग कर कड़ी मेहनत एवं लगनशीलता का परिचय देते हुये टीम ईवेन्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक अर्जित किया गया, उनके इस कुशल खेल प्रदर्शन के लिये उन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही बीस हज़ार रुपए के इनाम की धनराशि प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी गयीं । मौके पर क्षेत्राधिकारी महोदय लाइन श्री नारायण दत्त मिश्रा व प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह मौजूद रहे।
