रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रायस करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 17.दिसम्बर.2025 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली देहात पर एक अदद प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी जब अपनी बच्ची के साथ अपने खेत में काम कर रही थी कुछ देर बाद जब उसने अपने बच्ची को आस पास नही देखा तो उसे खोजने लगी तभी पता चला कि कल्लू उसे अपने घर ले गया है तब वादिनी उसके घर गयी तो देखा कि कल्लू उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था । वादिनी से प्राप्त लिखित सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 461/25 धारा 137(2), 65(2) बी0एन0एस तथा 5एम/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट के मुकदमें से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात के नेतृत्व में दिनांक 17.दिसम्बर.2025 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 461/25 धारा 137(2), 65(2) बी0एन0एस तथा 5एम/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त कल्लू पुत्र स्वामीनाथ निवासी खदगौरा बेनीजोत थाना कोतवाली देहात बलरामपुर को ग्राम खदगौरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।