Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पेड़ से लटका मिला युवक का शव शाहपुर क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पेड़ से लटका मिला युवक का शव शाहपुर क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना बौलिया कॉलोनी स्थित पोखरे के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी निमिष पाटील भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस अब आसपास के थानों में युवक की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।