Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कप्तानगंज पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रुपया- 50,000/- का ईनामिया वांछित मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कप्तानगंज पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रुपया- 50,000/- का ईनामिया वांछित मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया

बस्ती थाना कप्तानगंज पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2019 धारा 419,420,467,471, 413, आईपीसी से सम्बन्धित पचास हजार रुपए का ईनामिया वांछित अभियुक्त लालमन यादव पुत्र राम प्रकाश यादव साकिन बनहा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष जो वर्ष 2019 से फरार चल रहा था को महराजगंज ओवरब्रिज अण्डरपास (थाना कप्तानगंज) के पास से दिनांक 26.मार्च.2026 को गिरफ्तार किया गया।

बताते चलें कि दिनांक 27.नवम्बर.2019 को थाना कप्तानगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो अभियुक्तों 1. दीप नारायण यादव 2. अतुल पाठक को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अदद मोटरसाइकिल व बारह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया था, पूछताछ के दौरान अभियुक्त 3. लालमन यादव पुत्र रामप्रकाश यादव साकिम बनहा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 4. विजय कुमार चौधरी उर्फ टोनी पुत्र कमला प्रसाद चौधरी साकिम परसपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती का नाम प्रकाश में आया, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर सात अदद मोटरसाइकिल विजय कुमार उपरोक्त के घर से बरामद की गयी थी। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये सभी मोटरसाइकिल उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी थी। अभियुक्त लालमन उपरोक्त तभी से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।