रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या के अपराध में सहयोग करने आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल मय मैगजीन, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद आलाकत्ल चाकू, 01 अदद मोबाइल तथा 01 अदद अवैध पिस्टल, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 2 अदद मैगजीन, 01 अदद मोबाइल बरामद
गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह मय पुलिस टीम व एसओजी/स्वॉट टीम जनपद गोरखपुर द्वारा थाना स्थानीय पर हुई घटना दिनांक 17.मार्च.26 को राज कुमार चौहान को गोली व चाकू मारकार हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2) भा0न्या0सं0 व 3/25, 4/25 आर्म्स ACT से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त 1. मनीष यादव पुत्र सदानन्द यादव निवासी बरगदवां थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को एक अदद पिस्टल बत्तीस बोर मय मैगजीन, दो अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर व एक अदद मोबाइल तथा अभियुक्त 2. सचिन यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी लक्षीपुर यादव टोला थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल,दो अदद मैगजीन बत्तीस बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर व एक अदद आलाकत्ल चांकू व एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 17.मार्च.2026 को सुबह 6:15 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजकुमार चौहान को गोली मारी गई है, जिन्हें इलाज हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2), 238 भा0न्या0सं0 बनाम 1.दीपक गौड़, 2.धर्मदेव चौहान, 3.लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, 4.धरमपाल चौहान, 5.अमरसिंह चौधरी, 6.मोनू पाण्डेय, 7.सत्येन्द्र चौधरी टिल्लू, 8.अभय पाण्डेय व दो-तीन अज्ञात पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण व आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच, सीडीआर अवलोकन व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही से प्रकाश में आये अभियुक्त 1. राज चौहान उर्फ निरहू व 2. विपिन यादव को दिनांक 17.मार्च.2026 को तथा अभियुक्त 1. दीपक गौड़ 2. लालजी यादव 3. शेषनाथ यादव 4. अंकित यादव 5. देवव्रत यादव व 6. एक नफर बाल अपचारी को दिनांक 21.मार्च.2026 को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । आज दिनांक 26.मार्च.2026 को प्रकाश में आये अभियुक्त 1. मनीष यादव पुत्र सदानन्द यादव निवासी बरगदवां थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 2. सचिन यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी लक्षीपुर यादव टोला थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा बताते चलें कि 1. विवेचना के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल मनीष यादव द्वारा कुछ महिने पूर्व राज चौहान उर्फ निरहू को दी गयी थी मनीष यादव पूर्व में हरियाणा में अवैध असलहा की तस्करी में STF द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है । जिसके पास से एक अदद पिस्टल बत्तीस बोर मय मैगजीन व दो अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर बरामद हुआ है ।
2. विवेचना के क्रम में जेल गये अभियुक्त राज चौहान उर्फ निरहू व विपिन यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल व चाकू घटना करने के बाद छिपाने के लिए अपने साथी सचिन यादव को दे दिया था । सचिन यादव को पुलिस हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल मय मैगजीन बत्तीस बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर व एक अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया । अभियुक्त राज चौहान उर्फ निरहू, विपिन यादव व सचिन यादव तीनों अभियुक्त अंकित यादव का डम्फर चलाते थें वहीं से सभी की दोस्ती हुई थी।