Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण से बिक्री के 4,70,000 रु0/- नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हथौडी, लोहे की सरिया व अन्य सामान बारामद..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण से बिक्री के 4,70,000 रु0/- नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हथौडी, लोहे की सरिया व अन्य सामान बारामद

गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस, मु0अ0सं0 133/2026 धारा 305(ए),331(4) बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0 203/2026 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शहजादे व 2. अब्दुल सलाम को पूर्व की चोरी के आभूषण से बेचे गये माल में से कुल चार लाख सत्तर हज़ार रूपया नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद दो पहिया वाहन, एक अदद लोहे की हथौडी व दो अदद लोहे की सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।   

बताते चलें कि दिनांक 05.मार्च.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रज्ञानगर बडगो में वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा घर (बन्द) में घुसकर, घर में रखा जेवरात चोरी कर लिया गया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 133/26 पंजीकृत किया गया।

दिनांक  03.अप्रैल.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित न्यू कालोनी कजाकपुर में वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुस कर घर में रखा जेवरात चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 191/26 पंजीकृत किया गया।

दिनांक 08.अप्रैल.2026 को आजाद चौक में एक बन्द मकान में रखा जेवरात व कुछ नगद चोरी कर लिया गया जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा  उमेश शुक्ला द्वारा तहरीर दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0203/2026 पंजीकृत किया गया था।

बताते चलें कि अभियुक्तों/चोरों द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उनके द्वारा बन्द मकान को लक्षित कर उनकी रेकी की जाती थी तथा बाद में उन मकानों से चोरी की जाती थी ।