Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत गोवध हेतु तस्करी कर ले जा रहे 04 गोवंशीय पशु को बरामद कर घटना में शामिल 02 अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत गोवध हेतु तस्करी कर ले जा रहे 04 गोवंशीय पशु को बरामद कर घटना में शामिल 02 अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर थाना पचपेड़वा दिनांक 28.04.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप BR22GC3256 जो कि काले रंग के तिरपाल से ऊपर से ढकी हुयी है, तुलसीपुर से बढ़नी की ओर जा रही है, जिसमें गौवंश तस्करी कर वध करने की नीयत से नेपाल या बिहार की ओर ले जाया जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान तुलसीपुर-बढ़नी रोड पर चेकिंग शुरु की गई, तभी उक्त पिकअप तेजी से आते हुये दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो और तेजी से भगाते हुये वहां पर मौजूद आम जनमानस, ठेला दुकानदार व पुलिस कर्मियो के ऊपर जान से मारने की नियत से अपने वाहन को चढ़ाते हुये निकल कर भागने का प्रयास किया गया, जिसका पीछाकर नई बाजार चौराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया गया। जिसके संबन्ध में  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 051/2026 धारा 109(1)/324(2) बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधि0 व धारा 7 CLA एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा गोवध व गौतस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डाक्टर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में दिनांक- 28.अप्रैल.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 051/2026 धारा 109(1)/324(2) बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 7 CLA एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1. मुन्ना कुमार यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम वृन्दावन थाना सेमरा जनपद बेतिया राज्य बिहार 2. कासिम पुत्र शब्बीर निवासी डिगही थाना ठुठीबारी जनपद महराजगंज को नई बाजार चौराहा के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।