Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खोया हुआ पर्स 15 मिनट में बरामद कर बेलघाट पुलिस ने युवती को किया सुपुर्द...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खोया हुआ पर्स 15 मिनट में बरामद कर बेलघाट पुलिस ने युवती को किया सुपुर्द

गोरखपुर थाना बेलघाट आज दिनांक 28.अप्रैल.2026 को आवेदिका द्वारा सूचना दी गई कि वह बेलघाट बाजार से खरीदारी कर ऑटो द्वारा अपने घर जा रही थीं, तभी रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया, जिसमें पैसा, मोबाइल फोन एवं आभूषण रखे थे। सूचना प्राप्त होते ही थाना बेलघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक आशीष त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय कुमार एवं महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह द्वारा तत्काल खोजबीन की गई तथा मात्र पन्द्रह मिनट के भीतर पर्स बरामद कर सकुशल आवेदिका को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर पीड़िता एवं परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।