Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की सराहनीय पहल 34 पुलिसकर्मियों को कुल 01 लाख 03 हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की सराहनीय पहल 34 पुलिसकर्मियों को कुल 01 लाख 03 हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित

दिनांक 30.अप्रैल.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में SWAT टीम, थाना नेबुआ नौरंगिया, थाना जटहां बाजार एवं सर्विलांस सेल की टीमों को उनके उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्यवाही के लिए नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर कुल चौंतीस पुलिसकर्मियों को कुल एक लाख तीन हजार रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

मुख्य उपलब्धियां:-

👉1-थाना नेबुआ नौरंगिया की टीम ने दिनांक 14.फरवरी.2026 को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर लगभग दस लाख रुपये मूल्य की लूट  की संपत्ति सफलतापूर्वक जब्त की। टीम ने सतर्कता, तेजी और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया।

👉2-थाना जटहा बाजार की टीम ने दिनांक 22.फरवरी.2026 को थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बालक की हत्या के जघन्य मामले (क्राइम नंबर 103/2026, धारा 103(1)/238(A) BNS एवं अन्य धाराएं) में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले का खुलासा किया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रारंभ में चोरी बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी, जिसे पुलिस ने सतर्क जांच से उजागर किया।

👉3-थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 210/2026 से संबंधित छः लड़कियों के गायब होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीडीआर इत्यादि का अवलोकन कर उपरोक्त सभी लड़कियों को दस घण्टे के अन्तर्गत सकुशल बरामद कराया गया।

👉4-थाना सेवरही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 83/2026 से संबंधित पीड़िता को बहला फुसला कर सेंट्रल बैंक सेवरही से पच्चीस हजार रुपये नगद व मोबाइल फोन लेकर भाग जाने के संबंध में टॉवर डम्प आदि का एनालिसिस करके संदिग्ध नंबरो को निकाला गया। फलस्वरुप चार अभियुक्तों की पहचान की गई। अभियुक्तों को पुनः घटना कारित करते समय गिरफ्तारी सुनिश्चित करायी गई।

👉5-थाना रामकोला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2026 से संबंधित पीड़िता(मृतका) व उसकी मां के उपर अभियुक्तगण द्वारा रात्रि में ज्वलनशील पदार्थ फेक देना जिससे पीड़िता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटाना में संदिग्ध नंबरो का सीडीआर अवलोकन कर घटना में शामिल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करायी गई।

इस प्रकार उपर्युक्त पाँचो मामलों में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीमों को कुल एक लाख तीन हजार रुपये की नगद धनराशि प्रदान की गई।

  पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने सम्मानित करते हुए कहा कि "ऐसे उत्कृष्ट कार्य पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हैं और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की अपील की। यह पुरस्कार उन पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए दिया गया है, जो दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।"

सम्मानित पुलिस कर्मियों का विवरण-

1-प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्रभूषण प्रजापति थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
2-प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
3-प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार राय  डायल 112 जनपद कुशीनगर
4-आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार यादव जनपद कुशीनगर
5-साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार पंत जनपद कुशीनगर
6-प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश उपाध्याय थाना खड्डा जनपद कुशीनगर 
7-थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर 
8-उप निरीक्षक सन्नी कुमार दुबे प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर
9-उप निरीक्षक रामेश्वर यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
10-उप निरीक्षक संदीप यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।  
11- उप निरीक्षक विकास मौर्य थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
12-कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शम्मी कुमार सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर
13-कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी सुशील कुमार सिंह सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर
14-हेड कांस्टेबल रणजीत यादव  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
15-हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
16-हेड कांस्टेबल संतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
17-हेड कांस्टेबल राहुल सिंह  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
18- हेड कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
19- हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
20- हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर
21-हेड कांस्टेबल अतीश कुमार सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर
22-हेड कांस्टेबल राज नारायण पाल  डायल 112 जनपद कुशीनगर
23-हेड कांस्टेबल सूरज सिंह डायल 112 जनपद कुशीनगर
24-हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर 
25- कांस्टेबल ऋषि पटेल  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
26- कांस्टेबल शिवानन्द सिंह  स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
27- कांस्टेबल अंकित सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 
28- कांस्टेबल प्रशांत मिश्रा (साइबर सेल) जनपद कुशीनगर।
29- कांस्टेबल यशवंत यादव  थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
30- कांस्टेबल श्रीकृष्ण मौर्य थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
31- कांस्टेबल कृष्ण मोहन सिंह  कुशवाहा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर।
32- कांस्टेबल चालक दीपक सिंह डायल 112 जनपद कुशीनगर
33- कांस्टेबल संजय यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर 
34- कांस्टेबल अनुराग यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर