रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले चार अधिकारी/ कर्मचारी को उपहार देकर विदाई की गई
बस्ती आज दिनांक 30.04.2026 को जनपद बस्ती से 01 उ0नि0, 01 मु0आ0 चालक, 01 मु0आ0 ना0पु0 और 01 अनुचर जो अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिस अवसर पर "पुलिस लाइन सभागार कक्ष" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया | पुलिस लाइन बस्ती में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके सुखद व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत के परिजन मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है-
1.उ0नि0 ना0पु0 शारदा प्रसाद थाना लालगंज जनपद बस्ती।
2.हे0कां0 ना0पु0 राजेश कुमार सिंह पुलिस लाईन जनपद बस्ती।
3.हे0कां0 चालक राम नगीना सिंह परिवहन शाखा जनपद बस्ती।
4.अनुचर रमेश पाण्डेय पुलिस लाईन जनपद बस्ती।




