Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिलेश यादव का पुतला जलाने में झुलसी थीं भाजपा विधायक, लखनऊ के अस्पताल में सपा प्रमुख उन्हें देखने गए...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अखिलेश यादव का पुतला जलाने में झुलसी थीं भाजपा विधायक, लखनऊ के अस्पताल में सपा प्रमुख उन्हें देखने गए

बहराइच में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वह उसकी चपेट में आ गईं।

इस हादसे में अनुपमा जायसवाल के चेहरे और बाल झुलस गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेदांता में रेफर किया गया था। 

वहीं, मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। भाजपा विधायक व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसके बार X अकाउंट से लिखा- हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।