रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गीडा में पीएनबी का मेगा MSME आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को आसान ऋण की जानकारी 10 लाख से 50 करोड़ तक ऑनलाइन लोन सुविधा, उद्योग विकास व रोजगार सृजन पर जोर
गोरखपुर गीडा सेक्टर-13 स्थित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज कार्यालय में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख एम.के. मोहन ने की।
इस अवसर पर गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश, चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष आर.एन. सिंह, पीएनबी हेड ऑफिस के जीएम राजेश अरोड़ा तथा उप मंडल प्रमुख बृजेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से ऋण उपलब्ध कराने, बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने तथा औद्योगिक विकास को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक अब उद्यमियों के द्वार तक पहुंच रहा है। इसके तहत 10 लाख रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक का ऋण ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उद्यमियों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में उद्योगों की अहम भूमिका है और बैंकों का इसमें विशेष योगदान है। उद्योगों के विस्तार से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
कार्यक्रम में पीएनबी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की बात कही गई। इस दौरान मुख्य अतिथि राम प्रकाश एवं अन्य अतिथियों ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।



