रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
No Login, No Pay" की नीति तब तक बर्दास्त नहीं की जाएगी जबतक सरकार लॉगिन करने में आ रहीं दिक्कतों को दूर नहीं करती- रूपेश
सरकार कर्मचारियों को भूखमरी के पायदान तक ले जाना चाह रहीं है उनके वेतन को रोक के- मदन मुरारी
गोरखपुर आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की एक बैठक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम समुझ शर्मा के आवसिया कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की जिसमें ई. राम समुझ शर्मा, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव,ई.सौरभ कुमार श्रीवास्तवा ने संयुक्त रूप से कहा कि लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में निन्यानवे कर्मचारियों का दो माह का वेतन रोक दिया गया है जो कि निंदनीय है, कई कार्यालयों में हाई-स्पीड इंटरनेट, पुराने कंप्यूटर और सर्वर डाउन होने की समस्या रहती है। ऐसे में लॉगिन न हो पाना कर्मचारी की गलती नहीं है।कर्मचारी फील्ड में या अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण वे हर समय सिस्टम पर लॉगिन नहीं रह पाते।
वेतन रोकना एक दंडात्मक कार्रवाई है जिसे बिना किसी पूर्व नोटिस या स्पष्टीकरण के लागू करना नियमों के विरुद्ध है।
इस अवसर पर गोविंद जी, विनीता सिंह अशोक पांडे , राजेश मिश्रा, बंटी श्रीवास्तव, इजहार अली , निसार अहमद , रामधनी पासवान सूर्य वेद मोहम्मद आरिफ , सुधीर श्रीवास्तव आलोक सिंह, सच्चिदानंद पांडे , ओंकार नाथ राय आदि मौजूद रहे
