रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
डिप्लोमा कोर्स डी0सी0एच0 में दाखिला दिलाने के नाम पर फर्जी कूटरचित एडमिशन लेटर जारी कर पैसा लेने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 590/25 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340(2),351(3),352 भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित दूबे पुत्र सकलेश दूबे निवासी व्हाइट हाउस नं0 10 कैलाशपुरी हनुमान नगर नियर आर्चिड हास्पिटल कंकडबाग थाना पत्रकारनगर जनपद पटना (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र को एमबीबीएस करने के पश्चात डिप्लोमा कोर्स डी0सी0एच में दाखिला दिलाने के नाम पर फर्जी कूटरचित एडमिशन लेटर जारी कर धोखाधड़ी से कुल छब्बीस लाख पचासी हजार रुपये ले लिया गया था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर प्राप्त के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
