रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत चोरी के 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, ई-रिक्शा सहित चोरी का माल बरामद
बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 17.जनवरी.2026 को वादी जाकिर हुसैन पुत्र यार मोहम्मद नि0ग्राम नहरबालागंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित आकर चोरी की घटना की तहरीर दी गई कि मेरे दुकान से DJ का सामान लाईट चोरी हुई है। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर पर मु0अ0सं0-19/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 03.मई.2026 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 19/2026 धारा- 303(2) BNS से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र राजाराम, निवासी लुचुइया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर 2. शेखावत उर्फ कन्नन शेख पुत्र अ0 सलीम, निवासी नहरवालागंज थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर 3. छोटू कश्यप पुत्र रामफेर कश्यप, निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम कल्लाभट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
