रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 14 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (नए डब्बा बंद), 02 कीपैड मोबाइल फोन (नए डब्बा बंद), 1,40,000 रु0 नगद व 03 अन्य उपयोग किए हुए एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद
गोरखपुर थाना गोला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में, निरीक्षक नीरज कुमार राय प्रभारी एसओजी, निरीक्षक शशिभूषण राय प्रभारी एंटीथेफ्ट सेल व सर्विलांस सेल मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. सरजीत सिंह उर्फ काका 2. मलकीत सिंह 3. देवेन्दर कौर पत्नी मलकीत सिंह 4. सरबजीत पत्नी स्व0हरजिंदर सिंह 5. जगजीत सिंह उर्फ़ अमन रानी (लिंग -ट्रांसजेंडर) को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी के चौदह अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (नए डब्बा बंद), दो कीपैड मोबाइल फोन (नए डब्बा बंद), एक लाख चालीस हजार नक़द रुपये, व तीन अन्य उपयोग किए हुए एंड्राइड मोबाइल फोन व चिट बन्दी किया हुआ सात हजार चालीस व एक अदद लोहे की छड़ बरामद किया गया । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि दिनांक 03.मई.2026 को रात्रि तीन बजे अज्ञात चोर द्वारा वादी के मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चौदह एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल तथा एक लाख चालीस हजार नक़द रुपये चोरी कर लिया गया था । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

