Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अभियुक्त के घर में छिपाकर रखा हुआ 68 पेटी अवैध बंटी बबली देशी शराब (कुल कीमत लगभग 01 लाख , 60 हजार रुपये) के साथ 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अभियुक्त के घर में छिपाकर रखा हुआ 68 पेटी अवैध बंटी बबली देशी शराब (कुल कीमत लगभग 01 लाख , 60 हजार रुपये) के साथ 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर थाना तरयासुजान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जयंत यादव के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.मई.2026 को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्र से कुल अड़सठ पेटी ( दो सौ ML प्रत्येक) कुल छः सौ बारह लीटर अवैध शराब (बंटी बबली) के साथ छः नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. गुड्डू कुमार सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह साकिन अहिरौलीदान थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 

02. छोटेलाल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव साकिन सासामूसा थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज (बिहार) 

03. राजेश सिंह पुत्र स्व0 सत्यदेव सिंह साकिन रामपुर माधो थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज (बिहार)

04. धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 मुकतार यादव साकिन रामपुर टेंगराई थाना यादोपुर जिला गोपालगंज (बिहार) 

05. पंकज यादव पुत्र मुनिरका साकिन धरमपुर थाना यादोपुर गोपालगंज (बिहार)  

06. परदेशी कुमार यादव पुत्र पन्ना लाल यादव साकिन अमवा डुमरिया थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज (बिहार )