रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे रुके थे दोनों, गरज-चमक के बीच गिरी बिजली !! 3 भैंसों की मौत, दो मकान क्षतिग्रस्त
गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतकों की पहचान शशिकांत (लगभग 30 वर्ष) पुत्र रामसूरत एवं विकास पुत्र राम आशीष के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पास ही एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों को विधिक कार्रवाई के तहत पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई है।
इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक यह नहीं जानते थे कि जिस पेड़ के नीचे वे बारिश से बचने के लिए खड़े हैं, वही उनके लिए काल बन जाएगा।
इसी खराब मौसम के चलते क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी नुकसान हुआ है। रामपुर, गोपालपुर और तालनवर में एक-एक भैंस की मौत हो गई, जबकि मटहनिया और बरवा गांव में एक-एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, विशेषकर गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
