रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बेचने से प्राप्त 4,000/- रुपये व आभूषण बरामद
गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 305ए,331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त मैहरुद्दीन उर्फ राजा पुत्र जिलानी निवासी चांदपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच हालमुकाम जाफरा बाजार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को चोरी का सामान बेचने से प्राप्त चार हजार रुपये व आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 10.मार्च.2026 को वादी अपने पत्नी के साथ अपने मकान का ताला बन्द कर अपने पुश्तैनी घर देवरिया गया हुआ था । वापस आने पर देखे कि अज्ञात चोर द्वारा मकान का ताला तोड़कर एवं कमरे के अन्दर जो आलमारी थी उसका लॉकर तोड़कर आभूषण एवं नकद चोरी कर लिया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
